//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवां(छतरपुर)। भगवाँ में बड़ी धूमधाम से संत रविदास जयंती मनाई गई एवं संत रविदास जयंती पर भगवाँ ग्राम मे गाजे-बाजे बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई । उक्त शोभायात्रा का ग्राम के लोगो द्वारा जगह पर स्वागत किया गया है ।
शोभायात्रा में महिलाएं पुरुष बूढ़े एवं बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए
शोभायात्रा यात्रा का शुभारंभ होने से पहले संत रविदास और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल माला पहनाकर और पुष्प अर्पित करते हुए तिलक किया गया ।