Translate

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

घुवारा। बुलेरो कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर....बाइक सवार दो युवक गम्भीर घायल...एक को आई मामूली चोट....तीनो घायलों को किया गया जिला अस्पताल रैफर।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा उपथाना अंतर्गत सिमरिया तिराहा के पास एक बुलोरो कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी दी जिसमे बाइक पर सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

आपको बता दे बाइक सवार आशीष रैकवार को मामूली चोटें आई है एवं देवेंद्र रैकवार के साथ जगदीश पाल की हालत गम्भीर एवं नाजुक बताई जा रही है।

यह तीनों बाइक सवार अपनी मोटरसाइकल हीरो डीलक्स से घुवारा से अपने गांव कुसाई के लिए जा रहे बड़ामलहरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बुलोरो कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनो युवक सड़क किनारे गिर गए और बाइक के परख्च्चे उड़ गए।

फिलहाल जानकारी लगते ही उपथाना घुवारा पुलिस ने डायल100 की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल टीकमगढ़ रैफर कर दिया गया।

तीनों घायलों में दो गम्भीर बताए जा रहे है।