Translate

गुरुवार, 25 मई 2023

घुवारा। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 शिविर ग्राम पंचायत पनयाँ में हुआ आयोजित....तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोषाम द्वारा सीएम जनसेवा शिविर का किया गया निरीक्षण।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। सीएम जनसेवा मित्रों द्वारा ग्रामवासियों को सीएम जनसेवा अभियान और योजनाओं की जानकारी देकर अपनी समस्याओं/मांगो आदि के आवेदन करने हेतु किया गया प्रेरित एवं जागरूक

आज दिनांक 25 मई 2023 को बड़ामलहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनयाँ में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 शिविर का आयोजन घुवारा तहसीलदार श्री त्रिलोक सिंह पोषाम जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में तहसीलदार महोदय द्वारा राजस्व से संबंधित ग्रामवासियों के आवेदन लेकर कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। साथ ही शिविर में राजस्व, पंचायत, शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास आदि विभागों से संबंधित आवेदन फॉर्म प्राप्त हुये। इस शिविर में ग्राम पनयां और ग्राम टिकरिया से कुल 122 आवेदन पत्र प्राप्त हुये। शिविर की जानकारी एवं सीएम जनसेवा अभियान का प्रचार- प्रसार लगातार ग्राम पंचायत पनयां में विभिन्न बैठकों, सामूहिक चर्चाओं के साथ सीएम जनसेवा मित्र प्रियंका घोष और देवेन्द्र सिंह द्वारा पूर्ण जन जागरूकता से किया गया था। शिविर में संबल योजना अंतर्गत ग्राम की पुष्पा आदिवासी महिला के पति का आकस्मिक निधन होने पर अभी सरपंच, सचिव और तहसीलदार साहब की उपस्थिति में कुल 5000 रुपए की राशि आर्थिक सहयोग के लिये दी गई। इस शिविर में तहसीलदार महोदय, ग्राम पंचायत सरपंच सादिक अली, सचिव बृजेंद्र सिंह, GRS निजामुद्दीन अली, पटवारी रतिराम अहिरवार, BLO नरेंद्र कुमार चौबे, CHO रोशनी धनकड़, वरिष्ट समाजसेवी ताजमुहम्मद कादरी, सीएम जनसेवा मित्र प्रियंका घोष, इंटर्न देवेन्द्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आवेदनकर्ता एवं ग्रामवासीगण सहित 130 प्रतिभागी उपस्थित रहे।