//रूपेश जैन//
नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। और पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। इस बीच बुधवार को बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने अपने उम्मीदवारों की 12 वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 11 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।मजे की बात यह है कि कुलदीप सिकरवार सुमावली से बसपा के उम्मीदवार बनाए गए है। सुबह कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था। टिकट कटने से नाराज होकर दोपहर में उन्होंने BSP जॉइन की थी।