Translate

रविवार, 19 नवंबर 2023

MP की इस विधानसभा में होगा दोबारा मतदान... जानिए कारण।

 

नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर 21 नवंबर को पुनर्मतदान होगा।

 भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले के 09- अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71- किशुपुरा नंबर-तीन में 21 नवंबर (मंगलवार) को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। पुनर्मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। 21 नवंबर को मॉकपोल सुबह 5.30 बजे प्रारंभ होगा। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 20 नवंबर को रवाना होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भिंड को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत् प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए हैं।

पुनर्मतदान की सूचना समस्त अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों को अनिवार्य रूप से देने एवं मतदान केंद्र के क्षेत्र में डोंडी (मुनादी) पिटवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिस अटेर विधानसभा क्षेत्र को दिए हैं।