//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। माँ महलवार देवी मंदिर परिसर में रविवार को रायकवार माँझी विकास महासभा सागर के तत्वावधान में रायकवार समाज का युवक -युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद रायकवार ने की,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं डॉ अनिल तिवारी थे, बरिष्ठ अतिथि में समाजसेवी परसोत्तम मुन्ना चौबे, कृष्णकुमार चौरसिया,कमलेश बघेल,नरेश यादव थे!
वही परिचय सम्मेलन में 230 से युवक -युवतियों ने अपना परिचय दिया, पहले तो युवक युवती अपना परिचय देने में थोड़ा हिचकिचाए फिर शर्मिंयाए लेकिन फिर बेबाक होकर अपना अपना परिचय दिया, सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा सामुदायक भवन का शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा समाज की तरफ से गोवर्धन रायकवार ने एलीविटेड कॉरिडोर का नाम श्री निषादराज जी के नाम रखने की मांग की, और विधायक शैलेंद्र ने भी समाज की मांग का समर्थन करते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर का नामकरण श्री निषादराज जी के नाम पर करने की घोषणा की, वही डॉ अनिल तिवारी ने परिचय सम्मेलन मे समाज ने जो एकता का परिचय दिया है उसके लिए रायकवार समाज का धन्यबाद किया और जो माँझी समाज की माँझी आरक्षण की चल रही है उसका समर्थन किया एवं प्रदेश और केन्द्र में माँझी मुद्दा उठाने की बात कही,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रहलाद रायकवार जी ने समाज की एकजुटता देखकर खुशी जताई!
इन जिलों से आए सामाजिक बंदु
सम्मेलन में जबलपुर कटनी भोपाल इंदौर दतिया उज्जैन दमोह ललितपुर खंडवा मंडला छतरपुर एवं सागर जिले से समाज के स्वजातीय बन्धु सम्मिलित थे।
वरिष्ठ नागरिकों का मंच पर किया सम्मान।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अलावा समाज के प्रतिभाशील नागरिकों का भी सम्मान किया गया। सभी वरिष्ठों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। वहीं अच्छा कैरियर बनाने वाले युवक-युवतियों का भी सम्मान किया गया।
वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर रायकवार एवं उमेश रायकवार बांदरी ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम में सुनीता रैकवारने युवक- युवतियों का मंच से परिचय कराया! साथ ही बरिष्ठ समाजसेवी गोवर्धन रायकवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया!
सम्मेलन में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिया उनका सम्मान किया गया। जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में मध्यप्रदेश बोर्ड से 70 % या उससे अधिक और सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से 80 % या उससे अधिक अंक प्राप्त किये।
सम्मान समारोह द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। मेघावी छात्र सम्मान उसी का एक उदाहरण है। समाज की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में इस तरह के मंच किसी भी विद्यार्थी के जीवन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। सकारात्मक एवं अच्छी सोच के साथ परिश्रम करने पर सफलता की मंजिल तक पहुंचने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता है।
मंच से विधायक शेलेंद जैन को दिया चैलेंज: नेता मोंटी रैकवार
आजादी के 75 वर्ष गुजरजाने के उपरान्त भी इस समाज को आजादी प्राप्त नहीं हुई है। आज भी इस समाज के साथ देशकी सरकारों द्वारा वैसा ही व्यवहार किया जा रहा जैसा कि दमन कारी, हठधर्मी अंग्रेज किया करते थे। जब 1950 से ही संविधान में निषाद वंषी समाज की उपजातियॉ- मांझी, मझवार, कीर, विंझवार, चार-चार उपजातियॉ जनजाति की सूची मे सम्मिलत होने के उपरान्त भी इस समाज को षडयंत्र पूर्वक 1984में ओबीसी की सूची में कुछ मांझी के पर्यावाची नामों को जोड दिया गया। जबकि मूलजाति मांझी, मझवार आज भी जनजाति के सूची में दर्ज है जिससे हजारों लोग शासकीय नौकरियों में सेवारत है। लेकिन पूर्ण आरक्षण के लाभ से सब कुछ जानते हुए कि मांझी का पर्यावाची ढीमर! तथा ढीमर का पर्यावाची कहार,भोई ,केवट आदि है तो भिन्न-भिन्न जातियां कौन सी फैक्ट्री से पैदा की गई। यह खुला दमन एवं अत्याचार नहीं तो क्या है। रैकवार मांझी समाज के वरिष्ठ नेता मोंटी रैकवार ने भरे मंच पर नाराजगी जताते हुए कहा की में अपनी दम और आवाज से विधायक शेलेंद जैन को चैलेंज देता हु की अगर मांझी आरक्षण दिलवाते है तो में आपका फूलों से तुलादान करेंगे।
सामाजिक एकता से होती है समाज की जड़ मजबूत: विनोद रैकवार
रैकवार समाज के युवा नेता विनोद रैकवार ने कहा है की सदियों से कायम परंपरा को बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। अफवाह के बल पर उन्मादी होना सभ्य समाज को कतई शोभा नहीं देता। इसलिए मानवता को सर्वोपरि स्थान देते हुए गलत लोगों का साथ कभी न दें। तभी सामाजिक एकता कायम रहेगी। हमारी पुरातन भारतीय संस्कृति और वेदों में कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह के भेदभाव का वर्णन नहीं है।
हमारे बड़े-बुजुर्गो को नई पीढ़ी को प्रेम व आपसी भाईचारे की शिक्षा बचपन से ही देनी होगी। समरसता का अर्थ ही समाज को एकजुट करना और पारस्परिक भेदभाव को समाप्त करना है। यह कार्य सामूहिक रूप से ही संभव है। लोगों के जागरूक होने की जरूरत है, तभी इस बुराई का अंत हो सकता है। समाज में एकता और समरसता का भाव तभी पैदा होगा, जब सभी शिक्षित होने के साथ-साथ जागरूक होंगे। ऐसे में शिक्षा और जागरूकता से सामाजिक एकता के लक्ष्य को पाया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में राजू पहलवान,गोपाल सीताराम, उमेश, दयाराम,दिनेश बाबू,दिलीप बाबू राजू मासाब,मनमोहन विनोद रैकवार मीडियाप्रभारी विश्वनाथसिंघ रैकवार बरोदिया नोनागर,चूरामन इंजीनियर, कमल रैकवार रहली,रामकिसन मसाब बंडा उमेश, घनश्याम,रामेन्द्र, अमन, मनोज ठेकेदार धर्मेन्द्र मनमोहन राजेश कन्ट्रोल ब्रजेन्द्र रैकवार जैसीनगर संतोष रैकवार देवरी राजेन्द्र रैकवार बंडा रामकुमार रैकवार कर्रापुर राजेश रैकवार खुरई बलदेव प्रसाद रैकवार खुरई महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में महिला मंडल से दीप्ति रैकवार रजनी रैकवार कविता रैकवार पुष्पा रैकवार मंजू रैकवार सुमन रैकवार संतो रैकवार शान्ति रैकवार लीना रैकवार ममता रैकवार रमा रैकवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।