नेटवर्क सिंगरौली। बेटा को रोजगार दिलाने के नाम पर सिंगरौली में पदस्थ रह चुके इंसपेक्टर रामायण प्रसाद रावत ठगी का शिकार हो गए। पैसे वापस दिलाए जाने को लेकर विंध्यनगर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक उनके शिकायत पर कोई अमल नही किया गया है।
बताते चले कि सिंगरौली जिले में सेवा दे चुके तत्कालीन पुलिस निरीक्षक रामायण प्रसाद रावत के साथ जो अपने बेटे को रोजगार दिलवाने के चक्कर में ठगी का शिकार होने का मामला सामने आया है। निरीक्षक रामायण प्रसाद रावत के मुताबिक सिंगरौली में बेटा सत्य नारायण रावत मेरे साथ में रहता था और रोजगार के तलाश में बेटे के सम्पर्क में आए सूबेदार रावत पिता रामदयाल रावत उम्र 45 वर्ष हाल पता मस्जिद के पास विन्ध्य नगर सिंगरौली एनटीपीसी में ठेकेदारी करना बताया। बेटे को रोजगार दिलाने के चक्कर में विश्वास में आकर कई किस्तों में 550000 सूबेदार रावत को दे दिया लेकिन रोजगार नहीं मिल पाया और अब पैसे भी वापस नहीं कर रहा है।
जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सिंगरौली आवक-जावक शाखा के माध्यम से पूरे मामले का व्यौरे बार विन्धनगर थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया था एवं वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारी तक से निवेदन के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे शातिर ठग के हौसले बुलंद हैं।