हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
नेटवर्क विदिशा। एमपी में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई सरकारी/अधिकारी कर्चमारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे है। ताजा मामला विदिशा जिले से जिले से सामने आया है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने अस्पताल में बीसीएम को 07 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजीव गांधी शासकीय अस्पताल की बीसीएम संध्या जैन के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने BCM संध्या को ट्रैप किया।
जैसे ही बीसीएम संध्या ने घूस के पैसे लिए, इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने दबिश दी और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी संध्या के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है और आगे की जांच में जुटी हुई है।