//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। जिले के बकस्वाहा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धरमपुरा के हल्का पटवारी की शिकायत तहसीलदार भरत पांडे से की गई थी। धमरपुरा पटवारी पर किसान से रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। धरमपुरा निवासी किसान इमरत यादव ने तहसीलदार को आवेदन देते हुए बताया कि हमारी भूमि की - तरमीम के लिए हमने हल्का पटवारी देवेंद्र शिवांश काम की एवज में 5000 रुपए मांग रहे हैं। जिसके बाद तहसीलदार भरत पांडे ने निष्पक्ष जांच की बात कही थी। जांच कर उन्होंने प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा। जिसके बाद पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री का आदेश नहीं मान रहेः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि मध्यप्रदेश के समस्त राजस्व में काम के लिए अब किसी किसान को कोई चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, लेकिन बकस्वाहा विकासखंड के किसानों को अपने काम करने के लिए पटवारी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ये था मामला: 19 फरवरी को धरमपुरा निवासी इमरत यादव पिता बंदा यादव द्वारा लिखित आवेदन तहसील में दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि भूमि खसरा नंबर-721/2/1/1/1 कुल भूमि को तरमीम के लिए आवेदन दिया था। तहसील में प्रस्तुत किया गया था, जिसका प्रकरण क्रमांक- 0077/अ/-03/2023-24 आदेश 20 सितंबर को तहसील में पारित किया गया था। जिसके एवज में इमरत यादव से हल्का पटवारी देवेंद्र शिवांशी द्वारा 5000 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।