//रूपेश जैन, अंशुल असाटी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकस्वाहा के पद पर हुए बदलाव के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, सत्यम चौरसिया, विकासखंड अधिकारी बकस्वाहा, को अतिरिक्त जिला पर्यवेक्षक समन्वयक सागर का प्रभार सौंपा जाकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के दायित्व से मुक्त किया गया है।
अब पवन कुमार राय, प्रभारी प्राचार्य (मूल पद उच्च माध्यमिक शिक्षक), शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा को अपने पद के दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकस्वाहा के प्रशासनिक अधिकार अस्थाई रूप से सौंपे गए हैं।
पवन कुमार राय के विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनने से बकस्वाहा के शिक्षा क्षेत्र में नए बदलाव की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। पवन कुमार राय के पास शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
उनके नेतृत्व में बकस्वाहा के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई नए पहल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि वे बकस्वाहा के शिक्षा क्षेत्र में नए बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।