नेटवर्क उमरिया। एमपी में भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी नहीं रुकती दिख नही रही है। इसी से जुड़ा हुआ नया मामला उमरिया जिले के करकेली से सामने आया है ,जहां पर महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुये लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत बैरवा के सरपंच प्रमोद यादव से एसबीएम की राशि आहरत करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
जिसके बाद सरपंच द्वारा इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त से की गई थी।
रीवा लोकायुक्त ने टीम गठित कर करकेली की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को गिरफ्तार कर लिया है।
जिसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उक्त जानकारी आकांक्षा पांडे सब इंस्पेक्टर लोकायुक्त ने दी है।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
