Translate

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

MP में कांग्रेस को फ़िर झटका....महापौर ने किया बाय-बाय...थामा बीजेपी का दामन।


मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज भोपाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भोपाल बीजेपी आफिस में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

//सुनील केवट//

नेटवर्क जबलपुर। अन्नू भाजपा में इतने गुपचुप तरीके से गए कि शहर के भाजपा नेताओं को कानोंकान हवा तक नहीं लगी। यह खबर जैसे ही मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को लगी तो उनके पैरों तले भी जमीं खिसक गई। क्योंकि मेयर कांग्रेस का न होने पर अब एमआईसी भी भंग होगी और नई एमआईसी का गठन होगा।

इस खबर से भाजपा के कुछ पार्षदों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि अब उन्हें मेयर इन काउंसिल में शामिल होने का मौका मिल सकता है। हालांकि कांग्रेस के बड़े नेता भी इस संबंध में कुछ कहने से बच रहे हैं।