नेटवर्क जबलपुर। एमपी में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। जानकारी के अनुसार एमपी कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष एवं पूर्व एडवोकेट जनरल रहे शशांक शेखर अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे बीजेपी सम्मलित होने के लिए भोपाल पहुंचे और बीजेपी की सदस्यता ली। शशांक शेखर को बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उल्लेखनीय है कि शशांक शेखर कमलनाथ सरकार में एडवोकेट जनरल रहे हैं और विवेक तन्खा के बेहद करीबी भी माने जाते हैं। विवेक तन्खा ने ही कमलनाथ सरकार में एडवोकेट जनरल बनवाया था।