हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z
(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवती को नौकरी के नाम पर झांसा देकर दोस्ती करने फिर धमकाकर दुष्कर्म करने वाले फैजान अंसारी निवासी मुरादाबाद को गांधी नगर पुलिस ने पकड़ा है।
जानकारी प्रदान करते हुए टीआई अनिल यादव ने बताया कि आरोपी ने उसे यूपी में नौकरी लगाई थी। उसके बाद से वह संपर्क में था। उसने युवती के वीडियो बना लिए थे और ब्लैकमेल करने लगा।
इसकी जानकारी हिंदू संगठन के नेताओं को लगी तो आरोपी को पकड़ा और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने युवती के वीडियो दिखाकर उसकी शादी भी तुड़वा दी थी।