//ऋचा उपाध्याय//
नेटवर्क भोपाल। इस बार छिंदवाड़ा से भी जीत का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके ही गढ़ में कमजोर करने पर जुटी है। खबर है कि बीजेपी ने कमलनाथ के एक और करीबी नेता को पार्टी में शामिल कर लिया है।
कांग्रेस नेता कमलनाथ के समर्थक सैयद जफर आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले छिंदवाड़ा से कई कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया जा चुका है। वहीं आलोट से भी कई कांग्रेसी आज बीजेपी में शामिल हुये हैं।