//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक,शिक्षा शास्त्री, ख्याति प्राप्त विधिवेत्ता,न्यायविद्, समाज सुधारक,साहित्यकार तथा महान दानी एवं देशभक्त डा.सर हरिसिंह गौर की पुण्यतिथि कांग्रेस सेवादल परिवार ने डॉ. गौर के प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण के साथ गौर मूर्ति,तीनबत्ती पर मनायी।
इस मौके पर सेवादल परिवार ने डॉ. गौर प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। दीपक जलाया और मोमबत्ती प्रज्वलित कर अपनी सच्ची आदरांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि डॉ गौर का कर्ज शहर जीवन पर्यन्त नहीं चुका सकता। युवाओं के लिये विश्वविद्यालय की स्थापना,देवदासी प्रथा को बंद कराने और महिलाओं को वकालत करने का अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।डॉ. गौर का व्यक्तित्व प्रेरणादायक और सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय है।
ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आज बड़ा पुण्य और पुनीत दिन है क्योंकि आज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पं.मदन मोहन मालवीय जी की जन्म जयंती है और साथ साथ सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक गौर साहब की पुण्यतिथि है दोनों महादानियों को नमन करते हुये हम अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
शहर सेवादल परिवार ने स्वच्छ राजनीति के पर्याय पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर उन्हें भी स्मरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी पप्पू गुप्ता,दीनदयाल तिवारी,ओमप्रकाश पंडा,भैय्यन पटेल,नितिन पचौरी,राजेश यादव,कल्लू पटेल, लल्ला यादव,आनंद हेला,अंकुर यादव, नरेंद्र यादव,आकाश नामदेव,रेवाराम पटेल,फहीम अंसारी,कान्हा तिवारी,बाबू मछंदर,पप्पू लाल बेन,असद खान,पप्पू सेन,रवि जैन,मनोज सोनी,तरूण सैनी आदि उपस्थित रहे।