राहतगढ़ की दो शा. हाई स्कूल में किया आकाश सिंह राजपूत ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ।
//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। परिवार में एक बहिन पढ़ जाती है तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है यह बात स्मार्ट क्लास के शुभारंभ अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कही। श्री राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राहतगढ़ की कन्या शा हाई स्कूल तथा परासरीकला की शास हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आकाश सिंह ने कहा कि आज के समय में बेटियों को पढ़ाना काफी जरूरी हो गया है। बेटियां परिवार की आन, बान और शान की रक्षा तो करती ही हैं साथ ही शिक्षित होने पर मायके और ससुराल दोनों परिवारों को शिक्षित और संस्कारित करने में अपना योगदान देती है।आधुनिक शिक्षा से गांव की महिलाओं को सशक्तिकरण मिलता है जिससे वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती हैं। इस दौरान उन्होंने ग्राम परासरी कला हाई स्कूल में इस अवसर पर निशुल्क साइकिल वितरण कर छात्र.छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास से आधुनिक शिक्षा से जुड़ता हमारा गांव एक ऐसा विषय है जो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के महत्व को दर्शाता है। गांव में आधुनिक डिजिटल शिक्षा के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन व इंटरैक्टिव और रोचक तरीके से शिक्षा मिल सकती है। इस अवसर राज कपूर, डैनी जैन, प्रियंक तिवारी, सुरेंद्र रघुवंशी, विकास जैन, अनुराग पाठक, सचिन घोषी, वैभव कपूर, सुरेंद्र पटेल, संजीव बजाज, जगदीश पटेल, अर्पित चौधरी, अर्पित खटीक, हेमराज पटेल, अभिषेक विश्वकर्मा, मुन्ना खटीक, उमाशंकर कबीरपंथी, पंकज जैन, रवि कोरी, आसिफ , सुभाशु नेमा, आशुतोष भार्गव, सत्यम अग्रवाल, दीनदयाल गौर, प्रशांत देवलिया, सतीश दुबे, अरुण पटेल, कपिल ठाकुर, अवधेश राजपूत, मनोज कुर्मी, बृजेश राजपूत, ब्रजलाल लोधी, मोहित पचौरी सहित शिक्षिक शिक्षकएं एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
