Translate

गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

मानव जीवन का चरम फल भगवत प्राप्ति:- पूज्य पांडेय जी

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर।  एक स्थानीय मेडिकल के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में

पूज्य कथा व्यास पण्डित रामकुमार पांडेय  महाराज (वनारस)  ने बताया हमे बड़ी नम्रता के साथ सत्कर्म परोपकार ओर आत्म कल्याण का साधन करते रहना चाहिए। साधक को पर दोष नही देखना चाहिए। दूसरो के दोषों का दर्शन करना भक्त का लक्षण नही है भक्त की दृष्टि तो सीय राम मय सब जग जानी होनी चाहिए। सनातन धर्म के विरोध में अनेक पाखण्ड उदय होंगे। इसलिय एक श्रेष्ठ सनातनी को किसी को भी कही भी अपनी शरणागति नही करनी चाहिए जो भागवत जी श्री राम कृष्ण आदि का विरोधी है। उसके संग से बचना चाहिए।

कथा प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से हरि ईच्छाा तक की जा रही है। कथा का समापन 29 दिसम्बडर को होगा। 30 दिम्बर प्रसाद वितरण भण्डाेरा का आयोजन किया जाएगा। कथा तिली स्थित एक स्थानीय मेडिकल के पास चल रही है। कथा में मुख्य् यजमान श्रीमति उर्मिला जगदीश मिश्रा, श्रीमति मनीषा विनय मिश्रा जनभागीदारी अध्यक्ष थे। शाल श्रीफल से कथा व्यावस श्री पण्डेाय का नगर विधायक शैलेन्द्र  जैन, निगम अध्यबक्ष वृंदावन अहिरवार डॉ; अनिल तिवारी ने स्वावगत किया।

तृतीय दिवस में अनेक भक्त गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। विनय मिश्रा, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन,डॉ; अनिल तिवारी,  निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, डॉ आदित्यय दुबे, श्याम नेमा, रितेश पाडेय, भरत तिवारी, पप्पू तिवारी केके दुबे, विकास तिवारी, रामअनुज पाडेय सहित बडी संख्यान में भक्तजन उपस्थित रहे।