Translate

मंगलवार, 7 जनवरी 2025

सागर। विधायक ने दोनों पक्षों के साथ बड़ा बाजार में घूमकर व्यापारियों से दुकान प्रतिष्ठान खोलने की अपील की।

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। मंदिर विवाद को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की पहल पर जिला प्रशासन और दोनों पक्षों की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी सहमति और भाईचारे के आधार पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि जिस स्थान पर मंदिर तोड़ा गया है वहीं पर 700 वर्ग फीट में भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात विधायक जैन ने सोनी समाज एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों के साथ कोतवाली से रामबाग मंदिर तक पैदल भ्रमण किया और सभी दुकानदारों से अपने-अपने दुकानों प्रतिष्ठान खोलने की अपील की। साथ ही उन्होंने पहले जैसा आपसी भाईचारा प्रेम सद्भाव बनाए रखने की भी अपील की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक सुनील जैन,पूर्व महापौर अभय दरें,महेश जैन बिलहरा,गोविंद जड़िया,पवन  जड़िया,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे,सुखदेव मिश्रा,शिव शंकर मिश्रा, कपिल स्वामी, याकृति जड़िया,सुरेंद्र जैन,विक्रम सोनी,कमलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।