Translate

शनिवार, 18 जनवरी 2025

सागर: हत्या के प्रयास एवं मारपीट के आदतन आरोपियों को थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार।

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। 10 जनवरी को फरियादी नरेन्द्र पिता खेमचंद साहू उम्र 34 साल नि. संतरविदास वार्ड सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मै ऑटो चलाता हूं। कल दिनांक करीब 10.15 बजे की बात है मै अपने घर में खाना खाकर बैठा था। तभी मेरा साला सिद्धार्थ चढ़ार आया और उसने बताया कि मैं किराने का सामान लेने बब्बू सिन्धी की दुकान जा रहा था। तभी मौहल्ले का रहने वाला सोनू बाल्मिकी (सोनू बच्चा) अपने दो दोस्तो के साथ बब्बू सिन्धी की किराने की दुकान के पास आया और मुझसे मोबाईल मांगने लगा। मैने अपना मोबाईल नही दिया तो सोनू बाल्मिकी एवं उसके दो दोस्त मुझे गंदी गंदी गालिया देने लगे। गालिया देने से मना किया तो सोनू बाल्मिकी ने अपने जेब में रखे रेडियम कटर से मुझे दाहिने गाल एव दाहिने तरफ गर्दन में मारा जिससे कटकर खून निकलने लगा। मैं चिल्लाया तो मेरे साथ सोनू बाल्मिकी और उसके दोस्तों ने लात घूसों से मारपीट की। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पर अपराध धारा 296,115(2), 118(1),118(2), 109,3 (5) बीएनएस 3 (2)5 एससीएसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखविर सूचना तंत्र स्थापित कर आरोपी  सोनू उर्फ राज पिता देवेन्द्र बाल्मिकी उम्र 18 साल 03 माह नि. संतकबीर वार्ड सागर, अजय तिवारी पिता महेश तिवारी उम्र 25 साल नि. संतरविदास वार्ड सागर को दिनांक 18.01.2025 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त रेडियम कटर को पेश करने पर जप्ती कर आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी गण अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जिनके विरूद्ध विभिन्न अपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में निरी. जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर,उनि ललित बेदी, सउनि माधव सिंह, प्रआर दिनेश कुमार (नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय), प्रआर जानकी रमण मिश्रा, प्रआर जयसिंह राजपूत, प्रआर प्रमोद बागरी, प्रआर सुशील राय, प्रआर अरूण दुबे, प्रआर कमलेश नामदेव, आर दीपक कुमार, आर पवन सिंह, आर अंचल,आर नेकराम, आर संजय बिल्थरे शामिल है।