//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। जिला पटवारी संघ का मिलन समारोह मकरोनिया स्थित गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर के पटवारीयो ने शिरकत की और मिलन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति पटवारी को भी आमंत्रित किया गया और उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष शिवजीत सिंह ने कहा कि आज का हमारा यह कार्यक्रम हमारे परिवार का कार्यक्रम है। जिसमें मुख्य रूप से हमारे विधायक शैलेंद्र जैन जी उपस्थित हुए हैं जो हमारे संरक्षक भी हैं। जिन्होंने हर कदम पर हमारा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि आशा उन्हीं से की जाती है जिनसे हमें कुछ मिलने का विश्वास होता है हमारे विधायक जी लगातार हमारी चिंता करते हैं और हमारे सुख-दुख में हमारा साथ देते हैं। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा की हमारे पटवारी भाई बहन शासकीय कार्य प्रणाली की क्रियात्मक इकाई हैं जो सभी शासकीय योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य करते हैं जिस दिन पटवारी भाई बहन काम पर नहीं आएंगे उस दिन सब काम ठप हो जाएगा,मैं कुछ पटवारी भाइयों के साथ गहराई से जुड़ा हूं तो मैं यह जानता हूं कि आप मशीन नहीं है, सभी निर्देशों को क्रियान्वयन करने का कार्य पटवारी करता है आज भले ही आपके कार्यों का उचित मूल्यांकन न हो पर जब इतिहास लिखा जाएगा तो आपका योगदान उसमें जरूर लिखा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज शर्मा, अरुण जाट, मोहन खरे, मनीष दुबे, अखिलेश जैन, केशव मिश्रा, मनोहर लाल पटेल, शिव शंकर लोधी, वीरेंद्र अहिरवार, विकास चौकसे, सौरभ साहू, महेश सोनी, राजभान घोसी, भारत सिंह दांगी, सुशील जैन, प्रमोद जैन सहित बड़ी संख्या में पटवारी गण उपस्थित थे।