Translate

रविवार, 25 जनवरी 2026

राज्यपाल ने पीयूषी नेमा को प्रदान की पी-एच.डी.उपाधि।

 

नेटवर्क छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय,छतरपुर में आयोजित पांचवें दीक्षांत समारोह में वाणिज्य अध्ययनशाला एवं शोधकेंद्र की शोधार्थी पीयूषी नेमा को राज्यपाल श्री मंगू भाई जी पटेल ने पी-एच.डी.की उपाधि प्रदान की है।

शोधार्थी पीयूषी नेमा ने सागर संभाग के कृषि विकास पर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर शोध कार्य प्रो. सुमति प्रकाश जैन के निर्देशन में पूर्ण किया है।

   डा.पीयूषी नेमा की इस सफलता पर वाणिज्य के विभागाध्यक्ष डा.बीके अग्रवाल,शोध निर्देशक प्रो.सुमति प्रकाश जैन,डा.ओपी अरजरिया,डा.अशोक निगम,निदेशक शोध एवं विकास डा. बीएस परमार सहित सभी परिजनों एवं इष्ट मित्रों ने हार्दिक बधाई दी है।