वृद्धा हाइटेंशन लाईन गिरने से हुई मौत।
//खिलान पटेल,गगन सेन//
सिटी दमोह। शहर के चमन चौक समीप बड़ापुरा मोहल्ला के मुख्य मार्ग पर अचानक हाइटेंशन लाइन गिरने से एक वृद्धा करंट में झुलस गई। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। जिसकी जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद उसका शव परीक्षण जबलपुर में होने के बाद परिजन देर रात घर लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।बड़ापुरा मोहल्ला में सोमवार सुबह करीब ९ बजे होने वाली इस घटना के बाद लोगों ने तत्काल ही बिजली कंपनी को फोन कर सूचना दी। करीब १५ मिनट बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बिजली सप्लाई कनेक्शन को बंद कराया। लेकिन तब तक महिला करंट से बुरी तरह झुलस चुकी थी। तत्काल ही उसे वाहन १०८ की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद महिला का शव वापस जिला अस्पताल दमोह लाया गया।