Translate

गुरुवार, 14 मार्च 2019

ट्रक ने मैजिक को मारी जोरदार टक्कर,पांच की हुई मौत।

ट्रक ने मैजिक वाहन को मारी जोरदार टक्कर।


बंडा(सागर)। गुरूवार की शाम बंडा से 2 किमी दूर हरसिद्धी मंदिर ग्राम जमुनिया के पास मैजिक एवं ट्रक की भीषण टक्कर होने से मैजिक में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि घटना स्थल पर चीख पुकार मची थी।
सभी घायलों को उपचार के तुरंन्त बाद गंभीर अवस्था में सागर रिफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी छतरपुर के बक्स्वाहा तहसील पोस्ट बम्होरी ग्राम मुडिया के निवासी बताये जा रहे हैं।
 जो ग्राम मुडिया बम्होरी जिला छतरपुर से बांदरी क्षेत्र के उमावड़ा गांव बहिन के जन्मोत्सव में गन्ता लेकर जा रहे थे। ये सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। बंडा से 2 किमी दूर अज्ञात ट्रक द्वारा मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सभी दूर जा गिरे।
 ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक बंडा से शाहगढ़ की ओर जा रहा था। घायलों को बंडा स्वास्थ्य केन्द्र लाते समय मथुराप्रसाद लोधी 60 वर्ष किशोरी सिहं लोधी 17 वर्ष तीसरी संजना लोधी 14 वर्ष और देवेन्द्र ठाकुर चालक 25 वर्ष की मौत हो गई एवं गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार पश्चात सागर रैफर किया गया।
 जिनमें बलवंत प्रतिपाल अजय सिंह शिवम  सिंह कृपाराम हरिसिंह राजाराम छुट्टू राजा आकाष लोधी घनष्याम लोधी को सागर रिफर किया गया।
पीछे साथ में जा रहे वाइक सवार महेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि ये सभी एक ही परिवार के हैं। हम भी साथ में जा रहे थे। मैजिक चालक देवेन्द्र ठाकुर को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस एवं प्रशासन अमले ने वाहन को काटकर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्षियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गये।
सूचना मिलते ही एसडीएम विनय द्विवेदी तहसीलदार विनीता जैन शाहगढ़ सीईओ सुनीता शर्मा  टीआई सतीष सिंह आरआई पटवारी  दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।
जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाने में सभी ने घायलों का सहयोग किया।
 समाचार लिखे जाने तक 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गई।
शाहगढ़ में पदस्थ सीईओ सुनीता शर्मा की छोटी बहन डॉ. पूनम शर्मा डॉ. आरएस भोजक एवं डॉ. एमए कुरैषी ने घटना स्थल से घायलों को लाने में सहयोग किया ।