Translate

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

सुरक्षा के दृष्टिकोण पर खड़े हो रहे सवाल???

सुरक्षा के दृष्टिकोण पर खड़े हो रहे सवाल???



बढ़ रहा आपराधिक मामलों का ग्राफ।


//रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)।  पिछले दिनों गुरूवार एवं उसके बाद शनिवार को दो ऐसे घटना क्रम निकलकर सामने आये है जो सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से एक सवालिया निशान खड़ा करते है???
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बकस्वाहा के मुख्य बस स्टैण्ड के समीप समुदायिक स्वास्थ केन्द्र के सामने से स्कूल से घर की ओर जा रहे सौरभ सेन पिता राममिलन सेन उम्र 16 वर्ष को अज्ञात लोगों द्वारा बाईक पर बैठा कर बेहोश करके नगर के बाहर ले जाकर मारपीट की गई जैसे तेसे सौरभ अपनी जान बचा कर भाग निकला और परिजनों को व्यथा बता कर बकस्वाहा थाना पहुंच कर रिपोर्ट लिखवाई 
तब पुलिस द्वारा अपने स्तर पर जांच कर बताया गया कि बच्चे द्वारा मामूली सी लड़ाई हुई होगी जो बच्चे अक्सर घर पर बताते नही है अतः पुलिस द्वारा साफ किया गया कि बच्चे को अगवा करने के रूप में वह घटना सिर्फ अपवाह है।
    तो वही इसी प्रकार दिन शनिवार को मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर डगरई निवासी शिशुपाल यादव बकस्वाहा कॉलेज बी ए का पेपर देने जा रहा था तभी शिशुपाल यादव को भी ठीक इसी प्रकार किया गया और उसको भी इसी प्रकार बेहोश करके जंगल में ले गए और मारपीट की शिशुपाल यादव ने बताया कि मैं अपने पेपर देने कॉलेज जा रहा था तभी एक सफेद रंग की गाड़ी में पास आई और मुझे बेहोश करके ले गए मुझे जंगल में होश आया तो मुझे तीन लोगों ने पकड़ रखा था बाकी लोग गाड़ी में बैठे थे तभी में उनसे छूट कर भाग निकला और रोड पर आकर एक पिकअप को रोक कर लिफ्ट ली और दमोह पहुंच गया।
जहां से मैने अपने परिजनों को व्यथा बताई और मेरे परिजनों द्वारा बकस्वाहा थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज लिखवाई।
      अतः यह दोनो घटनाक्रम अब नगर में अब चर्चा का विषय बने हुये है तो वही यह बात भी सत्य है कि सोशल मीडिया का भी बुरे ढंग से दुरूपयोग किया जा रहा है जो कि पूर्णतः गलत है अतः इस संबंध में दमोह पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा अपनी एडवायजरी भी जारी की गई थी।
लेकिन थाना बकस्वाहा में लगातार इस प्रकार की दो घटनाओ का होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है तो वही थाना बकस्वाहा की कार्यशैली इसलिए भी शून्य दिखाई दे रही है।

इनका कहना है कि.....

आवेदन ले लिया गया है जाच जारी है क्या सच है क्या झूट जांच के बाद स्पष्ट होगा।

रामनाथ तिवारी(थाना प्रभारी)