Translate

शनिवार, 30 मार्च 2019

ताबड़तोड़ कार्यवाही के चलते पुलिस ने की 42 क्वाटर शराब जब्त।

ताबड़तोड़ कार्यवाही के चलते पुलिस ने की 42 क्वाटर शराब जब्त।

// संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा के साथ अक्षय जैन जादू की खबर//

घुवारा(छतरपुर)। आचार्य सहिता के चलते पुलिस प्रशासन भी सख्त बना हुआ है जिससे इन दिनो जगह-जगह ताबडतोड कार्यवाहियां सामने आ रही है तो इसी क्रम मे घुवारा उप थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजान सिंह राजपूत एवं उनके स्टाफ द्वारा शनिवार को शाम लगभग सात बजे घुवारा स्थित कुटोरा रोड से 42 क्वाटर देशी प्लेन शराब जब्त की है।
घुवारा उप थाना प्रभारी अजान सिंह राजपूत ने बताया कि मुखबीर सूचना पर घुवारा में कुटोरा रोड पर राजेन्द्र रैकवार पिता वृन्दावन रैकवार के यहां से 42 क्वाटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई है।
जिस संबंध मे उक्त अपराधी पर 34-1 के तहत मामला दर्ज कर अपराधी को गिरप्तार किया गया है।
जनकारी के अनुसार उक्त अपराधी काफी समय से इस कारोबार में लिप्त था।
आदर्श आचार्य सहिता के चलते तथा लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप थाना प्रभारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने को मिल रही है क्षेत्र के लोगो की माने तो उनके अनुसार अब क्षेत्र में शराब के अबैध कारोबार में कमी आएगी।