Translate

सोमवार, 12 फ़रवरी 2024

MP में फिर कांग्रेस को चपत....पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी...BJP में हुए शामिल।

(प्रतीकात्मक फोटो: साभार गूगल)

नेटवर्क भोपाल। एमपी में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं की दलबदल जारी है। नेता अपने राजनीतिक भविष्य के लिए अन्य पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। 

जानकारी के अनुसार विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे और पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।