संपन्न हुआ भव्य शिलान्यास समारोह।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नवागढ प्रागैतिहासिक क्षेत्र जहां जैन धर्म के प्राचीनतम साक्ष्य उपस्थित हैं,आज भगवान अरहनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। जिसमें प्रथम स्वर्ण कलश का सौभाग्य जबलपुर निवासी राजकुमार जैन कक्का जी , दुतीय कलश का सौभाग्य श्री राहुल जैन जबलपुर , तृतीय कलश देवेंद्र चौधरी घुवारा एवं चतुर्थ कलश क्षेत्र अन्वेषक पंडित गुलाब चंद पुष्प के परिवारजनों को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात शताधिक लोगों ने भगवान अरनाथ स्वामी का मस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। शांति धारा करने का सौभाग्य अरविंद जैन शेरू एवं सचिन जैन जबलपुर को प्राप्त हुआ।दुखों से मिलता है छुटकारा।
आर्यका विनत श्री माताजी ने अपने उद्बोधन में कहा जीव का मुख्य लक्ष्य संसार के दुखों से छुटकारा पाना है, जन्म मरण से रहित जीवन ही शाश्वत है , जो निर्वाण के द्वारा प्राप्त हो सकता है। नवागढ़ क्षेत्र साधकों के लिए बहुत मनोरम स्थान है, ऐसे क्षेत्र में आकर आध्यात्मिक ऊर्जा के माध्यम से अपनी संकल्प शक्ति को दृढ़ करने का सौभाग्य प्राप्त करना चाहिए । आज मैं देख रही हूं स्थानीय समाज ने यहां उपस्थित होकर अपने समर्पण दर्शाया है ।हुआ भव्य निर्वाण महोत्सव।
महोत्सव अध्यक्ष श्री दया चंद्र मैंनवार, समारोह गौरव श्री कैलाश चंद जैन दैनिक विश्व परिवार झांसी के साथ कोतमा, बमीठा, आगरा , दिल्ली , मेरठ जबलपुर के साथ आहार जी दरगुवां जी , करगुवां, गिरार जी, कारीटोरण , बड़ागांव ,द्रोणगिरी, नैनागिरी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की ओर से इस महोत्सव का गौरव बढ़ाया। सोजना नगर के गौरव पर्वत सिंह एवं ढूंढा के गौरव अमृत सिंह लोधी स्थानीय पूर्व सरपंच राम नारायण यादव उपस्थित रहे।
दिल्ली से विशेष रूप से शिलान्यास हेतु श्रीमती विश्व प्रभा जैन श्रीमती नीरु राजीव जैन श्रीमती अनु जैन अंजू जैन नवागढ़ क्षेत्र पर उपस्थित हुए ।संत भवन एवं अनुष्ठान मंडप के शिलान्यास में स्थानीय समाज की सौभाग्यवती बहनों ने दीप सहित मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। स्थानीय क्षेत्र की बहनों को समारोह स्थल की रनगोली से सज्जा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रजत उपकरणों के माध्यम से आज के शिलान्यास का शुभारंभ पंडित मनीष जैन संजू , संजय जी भेलसी , शोभाराम जी , श्री नंदन जैन टीकमगढ़, अजीत जैन बड़ागांव के मंगल निर्देशन में संपन्न किया गया ।