नेटवर्क मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक पति ने बच्चे की चाहत में अपनी ही पत्नी का सौदा कर दिया। आरोपी ने गांव में निर्माण कार्य में लगे 2 मजदूरों से सांठगांठ कर अपनी पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म करा दिया। पीड़िता ने अपनी मां को घटना बताई तो मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पति सहित दोनों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जिले के घटना माताबसैया थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक 6 फरवरी को अपनी पत्नी को उसके मायके से अपने गांव ले जा रहा था. इसी बीच माताबसैया क्षेत्र के खेड़ा मेवदा गांव के पास खेतों में युवक ने बाइक को रोक दिया. इसी बीच दो युवक आए और पति के सामने ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया।
वहीं पति ने महिला को इस बात की किसी को भी जानकारी न देने के लिए धमकाया भी था. महिला ने कुछ दिन बाद इस मामले में अपनी मां को पूरी बात बताई. इसके बाद पीड़ित महिला की मां ने पुलिस को बताया है कि उसके दामाद में कमी है, जिसकी वजह से शादी के 6 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है. बच्चे की चाह में उसने दो युवकों को बुलाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कराया है. पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।
वहीं पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में पूरी घटना बता दी. आरोपी ने बताया कि रायपुर गांव में निर्माण कार्य चल रहा है. दो मजदूरों को उसने बच्चे की चाह में दुष्कर्म करने के लिए तैयार किया था. खेड़ा मेवदा के पास बुलाकर उसने पत्नी के साथ दुष्कर्म कराया था. पुलिस ने इन दोनों अज्ञात मजदूरों को खोजने सीसीटीवी कैमरे खंगाले. वहीं साक्ष्यों के आधार पर दोनाें मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी पर तीन तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।