Translate

बुधवार, 30 अगस्त 2023

सरपंच ने पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को भेंट की साड़ियां, राखी और मिठाई के डिब्बे।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। गत दिवस ग्राम पंचायत कंजरा में एवं पंचायत के ग्रामों में सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार ने अपनी माता  के हाथों से ग्रामों की बहनों को रक्षाबंधन के उपलक्ष में साड़ी, ब्लाउज, राखी, मीठा का वितरण किया।

 लगभग कंजरा पंचायत की 400 महिलाओं को सरपंच की ही तरफ से यह सामग्री वितरण की गई सबसे पहले ग्राम छायन के मंदिर बिहारी जी के मंदिर से वितरण शुरू कर ,छायन,चोपरा,नयाखेरा,पौडी,, पिपरिया,, मैं किया गया।

इस दौरान उनके साथ में बलदेव राजा, मोहित राय, गोवर्धन विश्वकर्मा, छोटू, सुरेंद्र, रमेश, श्याम सुंदर शुक्ला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्रोपती शुक्ला, मीडिया से सत्यम खरे सहित कई लोग मौजूद रहे।