//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। कल स्व.पंडित गौरीशंकर उपाध्याय जी की स्मृति में भाजपा नेता अरुण मैयादीन उपाध्याय एवं जनपद सदस्य डॉ. अरविंद उपाध्याय जी के नेतृत्व में लगातार 13 वे नेत्र/स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर भाजपा नेता अरुण उपाध्याय जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उधेश्य पूर्ण रूप से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है और उन्होंने कहा कि में राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करता हूँ और कहता नही हूँ कि राजनीति सेवा का माध्यम है बल्कि जीवन में उसको आत्मसात करके राजनैतिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हूँ, इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर डॉ. मिजाजी लाल तिवारी जी,छुट्टिलाल मिश्रा जी,श्री मैयादीन उपाध्याय जी,सुरेंद्र त्रिपाठी जी,एवं चित्रकूट के डॉक्टर बन्धु उपस्तिथ रहे।