Translate

मंगलवार, 29 अगस्त 2023

छतरपुर। आंगनवाड़ियों में मतदाता मंगल दिवस पर महिलाओं के जोड़े जा रहे वोटर लिस्ट में नाम...मतदाता बनने का उत्साह, रंगोली बनाकर सजाए गए केंद्र।

नेटवर्क छतरपुर। जिन महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे आज आंगनवाड़ियों में पहुंचकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकती हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत जेंडर रेशियों बढ़ाने के लिए जिलेभर की आंगनवाड़ी केंद्रों में मंगलवार को मतदाता मंगल दिवस मनाया जा रहा है। 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जिन महिलाओं के नाम मतदाता सूची में नहीं है उन्हें घर घर जाकर पीले चावल देकर केंद्र पर बुलाया गया है। सभी केंद्रों पर महिलाओं में मतदाता बनने का अनोखा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों सजाया गया है और रंगोली बनाई गई है। केन्द्रों पर उपस्थित बी.एल.ओ. द्वारा फॉर्म 6 भरकर महिलाओं के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा रहा है।