नारेबाजी के साथ,पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन।
दोषियो को मिले कठिन सजा।
//रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। विगत दिनों से संपूर्ण देश में झकझोर करने तथा हमारे संपूर्ण समाज में असामाजिक तत्व फैलाने की घटना सामने आ रही हैं।पिछले दिनों पहले कठुआ रेप केस के अलावा निर्भया हत्या कांड,ट्विंकल तथा भोपाल में मासूमों के साथ हुई इस तरह की बर्बर घटनाओ ने देश एवं समाज को शर्मिंदा से लज्जित किया है।
आज बलात्कार रेप जैसी शर्मनाक घटनाओं से संपूर्ण देश में महिलाओं का असुरक्षित होना साफ दिखलाई देता है तो वहीं जब महिलाओं की सुरक्षा की बात सिर्फ एक जुमला या मजाक साबित होती हुई साबित होती है इस कारण सवाल तो यह भी उठता है कि क्यों हमारी सरकारें इस ओर ठोस कदम नहीं उठाती है???
तो वहीं क्या इस देश के हुक्मरान केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित दिखते हैं???
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनता भी सरकारो से ठोस कानून के लिए गुहार लगाती हुई नजर आती रही है तो वही मासूमों के साथ हुई इस तरह के बर्बरता पूर्ण व्यवहारो से विरोध स्वरूप काली पट्टी एवं कैंडल मार्च का भी जगह-जगह प्रदर्शन दिखलाई देता है।
तथा बावजूद इसके इन सब शर्मनाक कार्यो के हत्यारों तथा दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग भी जगह-जगह से उठ रही है ठीक इसी क्रम में गुरुवार के दिन जिले छतरपुर के बक्सवाहा में समाजसेवी और युवाओं तथा नगर की ने जनता ने तहसीलदार झाम सिंह के माध्यम से पीएम तथा प्रदेश के सीएम के नाम एक लिखित ज्ञापन सौंपा जिसमें यह मांग की गई कि नाबालिक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म एवं हत्या करने वालों को शीघ्र ही मृत्यु दंड दिया जाए तथा शीघ्र ही ठोस कार्यवाही कर कठिन कानून का प्रावधान किया जाए।
वही ज्ञापन सौपने वालो मे समाज सेवी महेन्द्र साथी,अखिलेश दुवे,अम्मू सोनी,नीलू सोनी,गट्टी महराज,मुलू श्रीधर,भूपेन्द्र नेता,राजू चौरसिया सहित बडी संख्या मे नगर के अन्य लोग मौजूद रहे।

