Translate

शनिवार, 25 जनवरी 2020

स्वर्गीय पंडित श्रीराम रतन पांडे की स्मृति मे किया जा रहा था क्रिकेट टूर्नामेंट।

स्वर्गीय पंडित श्रीराम रतन पांडे की स्मृति मे किया जा रहा था क्रिकेट टूर्नामेंट।


●  इमलाना टीम ने जीता फाइनल मुकाबला।


//दिनेश कुमार निरंजन//
बल्देवगढ(टीकमगढ़)। स्वर्गीय पंडित श्री राम रतन पांडे जी की स्मृति में कुडियाला मे चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इमलाना एवं फुटेर के बीच खेला गया। इसमें इमलाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए  फुटेर टीम ने 20 ओवर में 133 रन बनाए। इसमें इमलाना विजेता रही और फुटेर उपविजेता रही। विजेता टीम को 5100 रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई। और वही उपविजेता टीम को 2500 रुपए ट्रॉफी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित श्री मुन्ना मिश्रा हमारे किसान कांग्रेस अध्यक्ष ब्लॉक बल्देवगढ़, एवं विशिष्ट अतिथि पंडित श्री प्रमोद तिवारी समिति प्रबंधक बनेरा,दिनेश कुमार निरंजन समाजसेवी आर एस पब्लिक स्कूल लमेरा, श्री लक्ष्मण राजपूत सरपंच इमलाना, श्री सुरेश कुमार पांडे mpw शिवपुरी, श्री राम सिंह बुंदेला पटोरी, श्री बृजकिशोर तिवारी इमलाना, श्री राम मिलन राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष बल्देवगढ़, एवं इसके अलावा प्रमोद यादव,लमेरा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद राजपूत, राजाराम राजपूत, शिवराज लोधी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।