नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में यह दल एकजुट होकर सड़क पर आये।
सिवान/बिहार।। सिवान जिले के चैनपुर में नाबालिक लड़की से हुए दुष्कर्म के खिलाफ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा द्वारा पैदल आक्रोश मार्च निकाला गया।
पैदल आक्रोश मार्च चैनपुर डॉक्टर बी आर अंबेडकर के प्रतिमा स्थल से होते हुए पूरे बाजार में पैदल मार्च स्थानीय लोग एवं करणी सैनिकों द्वारा एवं सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वज के साथ स्थानीय लोग एवं सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल हुए और पुलिस प्रशासन व बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विपक्ष के कई नेताओं के गाड़ियों को रोककर उनसे भी इस विषय पर उनके विचार को जाना और जल्द से जल्द अपराधियों को फांसी की सजा मिले इसके लिए सरकार से अपील की तथा लड़की के घरवालों से मिलकर उनके परिजनों के साथ खड़ा होने का वादा किया और हौसला बढ़ाया इस दुख की घड़ी में पूरा समाज एक साथ है और दोषियों जल्द से जल्द सजा मिले इसके लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा सड़कों पर उतरा जाएगा यह कहना था राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह जी का साथ में पंकज कुमार सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा सिवान उपस्थित थे।