Translate

रविवार, 26 जनवरी 2020

शुद्ध के लिए युद्ध : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ आयोजन।

शुद्ध के लिए युद्ध : महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ आयोजन।


●   छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जन-जागरूकता चलाया अभियान।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। कलेक्टर दमोह तरुण राठी के निर्देश पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का महाविद्यालयीन स्तरीय आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,दमोह में किया गया। उक्त नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता के विषय - "खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने में आमजन की भागीदारी" में भाग लिया। उक्त नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेक अहिरवार,प्रखर भोजक एवं साथी ग्रुप एवं द्वितीय स्थान अर्पित पाठक एवं साथी ग्रुप ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने अपने उदबोधन में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक मंचन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं सभी उपस्थित श्रोताओं को देख परख कर खाद्य सामग्री को क्रय एवं उपयोग करने की सलाह दी। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य श्री के0पी0अहिरवाल ने खाद्य पदार्थों में व्याप्त मिलावट को रोकने हेतु निचले स्तर से उच्च स्तर तक सामूहिक प्रयास करने का आव्हान किया एवं खाद्य पदार्थों में मिलावटी खोरी एक सामाजिक दंश की तरह है इसको जड़ से समाप्त करने की जरूरत है जिसको मध्यप्रदेश शासन शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के माध्यम से बखूबी पूर्ण कर रही है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0के0पी0 अहिरवाल,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0एम0के0जैन,डॉ0पी0 के0बिदौलया,खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल, डॉ0अर्चना तिवारी,निर्णायक के रूप में डॉ0जितेंद्र चौधरी एवं डॉ0आर0पी0अहिरवार मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 एन0आर0सुमन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आभार व्यक्त डॉ0 मीरा माधुरी महंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।