Translate

सोमवार, 2 मार्च 2020

बक्सवाहा। PG की फिर उठी मांग छात्र-छात्राओं सहित एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन....समस्याओं को उजागर करते हुए रखी मांगे।

बक्सवाहा। PG की फिर उठी मांग छात्र-छात्राओं सहित एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन....समस्याओं को उजागर करते हुए रखी मांगे।


//रत्नेश रागी,प्रमोद दुबे,अम्मू सोनी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले से दूरस्थ अंचल जनपद बक्सवाहा में स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में आसुविधाओं का अंबार लगा हुआ है जो शासन द्वारा वर्ष 2016-17 में संचालित किया गया था जिसमें कम जगह होने के कारण छात्रों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

●  तीन कमरों में संचालित है महाविद्यालय।


 महाविद्यालय बक्सवाहा में संचालित किए गए महाविद्यालय के लिए बिल्डिंग का अभाव था जिससे तात्कालिक समय को देखते हुए नवीन तहसील भवन में महाविद्यालय के लिए सांचालित किया गया लेकिन तहसील भवन में मात्र तीन कमरे होने के कारण अध्ययन ठीक से संचालित अभी तक नहीं हो पा रहा है लेकिन एक प्रमुख बात यह है कि कुछ दूरी पर ही करीब साढे़ छह करोड़ की लागत से नई महाविद्यालय की बिल्डिंग का कार्य प्रगति पर है।

●  अतिक्रमण बना निर्माण में रोड़ा।

 नवीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य प्रगति पर
 है लेकिन परेशानी की बात यह है कि कुछ अतिक्रमणकारियों के द्वारा भूमि रिक्त नहीं करने पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य अवरुद्ध पड़ा हुआ है जिससे कार्य में देरी सामने आ रही है और जिसका सीधा खामियाजा छात्रों की बैठक, लैब तथा शिक्षण कार्य जैसी अन्य सुविधाओं पर पड़ रहा है।

●  क्रेशर फैला रहे है प्रदूषण।


नए बन रहे शासकीय महाविद्यालय के समीप क्रेशर मशीनें लगी हुई है जिसकी आवाज तथा वायु के प्रदूषण के कारण शिक्षा अध्ययन में काफी बाधा हो रही है और विभिन्न बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है।

●  एनएसयूआई ने फिर सौंपा ज्ञापन।


सोमवार को ब्लॉक एनएसयूआई इकाई के कार्यकर्ताओं ने एवं नवीन महाविद्यालय के कुछ छात्र छात्राओं ने मिलकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि संपूर्ण भूमि का सीमांकन कराया जाए तथा अतिक्रमण को तत्काल हटाकर बाउंड्री वाल का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए तथा क्रेशर मशीनों को इस क्षेत्र की सीमा से बाहर स्थापित कराया जाए एवं इसी सत्र से स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ कराई जाएं।
आपको बता दें कि इसके करीब माह भर पहले एनएसयूआई द्वारा स्वयं ही महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को एक ज्ञापन सौंपा गया था तो वहीं इनके अलावा इन्हीं समस्याओं को लेकर अन्य छात्र संगठन भी अपनी बात रख कर मांग करते रहे है।

●  यह रहे मौजूद।


 ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई एवं छात्र छात्राओं में हिमांशु नापित इमरान खान राहुल प्रजापति राघवेन्द्र रजक मुकेश रजक सचिन साहू सौरभ राजपूत राहुल साहू अनिल सैन संदीप विश्वकर्मा शैलेंद्र अहिरवार सियाराम रामदास साहू आशिक खान समीक्षा जैन महक जैन भारती होलकर आयुषी जैन शोभा पटेल बंदना लोधी सपना पायसी रक्षा तिवारी रत्नेश रागी हिमांशु बिल्थरे आशीष चौरसिया रूपेश जैन दीपू खरे राजेश अहिरवार प्रमोद दुबे विनोद विश्वकर्मा गणेश यादव अनेकांत जैन अम्मू सोनी आशिक मंसूरी मोहित जैन मेघा गंधर्व  सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।