Translate

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

बुंदेलखंड की इन जगहो पर भारी बारिश की चेतावनी,किया अलर्ट।

बुंदेलखंड की इन जगहो पर भारी बारिश की चेतावनी,किया अलर्ट।



ब्यूरो खबर। मौसम विभाग ने गुरुवार की रात और शुक्रवार को बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
 मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी हिमाचल प्रदेश में विकसित हुआ है। इस मौसम की यह दूसरी प्रमुख प्रणाली है। एक अच्छी तरह से विकसित कम दबाव प्रणाली गुरुवार सुबह से ही मध्य प्रदेश में बनी हुई है। शुक्रवार को मध्य भारत पर कम दबाव की प्रणाली के चलते बुंदेलखंड के जिले दमोह,सागर,टीकमगढ सहित छतरपुर में कई जगह भारी बारिश होने की संभावना है।