वे-लगाम ट्रक ने बाईक सबार तीन युवकों को रौंदा,एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत।
बक्सवाहा में आयोजित किसी समारोह में शामिल होकर वापिस लौट रहे थे युवक।
//विन्द्रबन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। पुलिस उपथाना घुवारा अंतर्गत ग्राम बूदोर तिराहे के पास गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे तेज गति से बेलगाम दौड़े जा रहे एक ट्रक बाईक सबार तीन युवकों को रौंदते हुए निकल गया।इस घटना में बाईक चालक के सिर पर से ट्रक निकल जाने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि बाईक पर पीछे बैठे दो अन्य युवकों में से एक को गम्भीर रूप से घायल होने के साथ ही तीसरे युबक को मामूली चोटें आईं हैं।घायल युवकों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ के लिए 108 से रैफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक महेंद्र उर्फ भज्जू यादव निवासी ग्राम बडेरा दो भांजे सहदेव यादव उम्र-28 वर्ष एवं नीरज यादव उम्र 22 वर्ष के साथ बकस्वाहा के पास किसी गाँव मे किसी फंक्शन में शामिल होकर वापिस अपने घर लौट रहा था कि बूदोर तिराहे के पास पहुंचते ही तेज गति से जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक महेंद्र ट्रक के पिछले पहिया के नीचे जा गिरा और सिर पर ट्रक निकल गया जिसके चलते युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना स्थल पर पहुंची घुवारा पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लिया।शव का पीएम आज शुक्रवार को किया जावेगा तत्पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।शव करीब दो घंटे तक सड़क पर लोगों एव राहगीरों के लिए देखने के लिए पुलिस इंतजार करती रही तब जाकर शव को उठवाने की व्यवस्था जुटा पाई।
