Translate

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

रेत खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,46 ट्रक सहित 6 एलएनटी जप्त।

रेत खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,46 ट्रक सहित 6 एलएनटी जप्त।                                               
   

नवागत खनिज अधिकारी अमित मिश्रा व निरीक्षक अजय मिश्रा ने आधी रात को मारा छापा ।    

                      

ब्यूरो छतरपुर।   छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र में केन नदी की परेई रेत खदान पर खनिज विभाग, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में अवैध रेत से भरे हुए 46 ट्रक व 6 एलएनटी मशीनों को जप्त किया गया है।
लगभग आधी रात में हुई अचानक छापामार कार्यवाही से रेत माफिया और सत्ता पक्ष के बीच सांठगांठ को तगड़ा नुकसान हुआ है।        खनिज निरीक्षक अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि गौरिहार इलाके की परेई रेत खदान पर अवैध रूप से रेत को उत्तर प्रदेश भेजे जाने की पछले कई दिनो से खबरें आ रही थी,जबकि 30 जून के बाद रेत के उत्खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है।
लेकिन नियमों को ताक में रखकर इस खदान से रेत उत्तर प्रदेश भेजी जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह अवैध कार्य रात को तेजी के साथ किया जा रहा था, इसीलिए जिला कलेक्टर मोहित बुंदस व खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के निर्देशन में आधी रात को खनिज विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में परेई रेत खदान से 46 ट्रक व 6 एलएनटी मशीनों को जप्त किया गया है।
 जो ट्रक जप्त किए गए हैं उनमें 25 भरे जबकि 21 खाली ट्रक शामिल हैं।                  नवागत जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा,खनिज निरीक्षक अजय मिश्रा और गौरिहार थाना प्रभारी एसपी सिंह बघेल एवं राजस्व अमले ने मिलकर उक्त छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया।
 ज्ञातव्य है कि इस रेत खदान पर कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन करने के आरोप लगते रहे हैं। इस छापामार कार्यवाही से रेत माफियाओं और कथित सत्ता पक्ष के गठजोड़ को तगड़ा झटका लगा है। पिछले एक माह में छतरपुर जिले में अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही की गईं है।