Translate

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

बाजना में नवरात्रि पर्व के दौरान भक्ति में गूंजा नगर।

 



//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बाजना में नवरात्रि पर्व के दौरान माहौल भक्तिमय बना हुआ है. नवरात्रि पर्व के उपलक्ष में जगह-जगह देवी माता की प्रतिमा विराजमान की गई हैं. भक्तों द्वारा देवी माता की बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ पूजन आरती संपन्न कराई जा रही है।

बाजना में हर साल बस स्टैंड पर देवी जी की मुख्य रूप से प्रतिमा विराजमान की जाती हैं ठीक उसी क्रम में इस वर्ष भी नवदुर्गा कमेटी द्वारा देवी माता की प्रतिमा बस स्टैंड पर विराजमान की गई है. हालांकि कोरूना काल के चलते प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं मगर नियमों को ध्यान में रखते हुए आराधना की जा रही है।

प्रत्येक वर्ष मुख्य बस स्टैंड पर देवी माता की मूर्ति विराजमान करने में कमेटी के सदस्यों का खास योगदान रहता है जिनमें श्रीकांत तिवारी अरविंद शुक्ला मनोज शुक्ला विनोद शुक्ला रमेश शुक्ला बिट्टू खरे कृष्णा खरे रूद्र खरे सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहता है।