Translate

शनिवार, 6 जून 2020

बक्सवाहा। मां ने दो बेटियों सहित खाया जहर...मां बेटी की मौत...10 माह की दूसरी बेटी जिला अस्पताल रैफर।



बक्सवाहा(छतरपुर)। शुक्रवार को बकस्वाहा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई से एक महिला सहित बच्चे के जहर खाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
आपको बता दें बकस्वाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलई में रहने वाली शिवानी कुशवाहा ने पारिवारिक कहासुनी के चलते खुद जहर खाकर एवं अपनी दोनों बच्चियों को जहर खिलाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है, जिसके पश्चात मां और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक दूसरी बेटी की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए बकस्वाहा थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने बतलाया की शिवानी कुशवाहा पति कन्हैया कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तिलई है जिसने दोनों बेटियों सहित जहर खा कर आत्महत्या की है जिस दौरान मां शिवानी कुशवाहा तथा बेटी नंदिनी कुशवाहा उम्र 3 वर्ष की मौत हो गई तथा महक कुशवाहा जिसकी उम्र 10 माह है जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय इलाज के लिए रेफर किया गया है।