मिलावट खोरो पर प्रशासन का शिकंजा,लेकिन यहां पर कार्यवाही सुस्त।
//रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। बीते दिनों पहले लोक कल्याण एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि दूध और दूध से बने अन्य खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।गौरतलब है कि माननीय मंत्री जी के आदेशानुसार तथा आगामी त्यौहारो पर मिष्ठानों पर बनने वाली मिलावटी चीजो को ध्यान रखते हुये कार्यवाही की जा रही है जिसमे पिछले दिनों जिले के नौगांव मे सख्त कार्यवाही की गई तो वही गुरूवार को दमोह अनुविभागीय अधिकारी रविन्द्र चौकसे द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें कार्यवाही के दौरान जब जांच की गई तो एक किवंटल १३ किलो नकली मावा जप्त कर जेसीबी के माध्यम से विनिष्टीकरण किया गया।
तथा वावजूद इसके शुक्रवार को बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य ने भी खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर सख्ती दिखाई गई है। तथा शनिवार को नरसिंहपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भी मिलावट पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये एवं जबलपुर कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर जबलपुर के नामी होटलो में की गई जांच के बाद गंदगी पाये जाने पर दस-दस हजार का जुर्माना लगाया गया है व दमोह जिले में बस में आ रहे एक किवंटल नकली मावे का विनिष्टिकरण किया गया है।
इससे यह सिध्द है कि मध्यप्रदेश के अधिकतम जिलों मे मिलावट के प्रति यह कार्यवाही लगातार जारी है तो कुछ जगहों पर प्रशासन का सुस्त रवैया भी दिखलाई दे रहा है।
तथा शासन एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशन के बाद भी इस प्रकार की कार्यवाहीयों का असर छतरपुर के बकस्वाहा,घुवारा,बड़ामलहरा क्षेत्र मे इस समय शून्य ही देख जा रहा है अतः इन जगहो पर कार्यवाही न होने से यह सबाल भी खड़े होते है कि यहां पर क्या नकली मावे का उपयोग नही होता है??? क्या इस ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नही है???