पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर घोषित किया ईनाम।
पांच अपराधियों पर अठ्ठारह हजार का घोषित किया ईनाम।
//खिलान पटैल//
ब्यूरो दमोह। जिला दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने अपराध क्रमांक 391/19 धारा 450,307 ताहि इजाफा धारा 302 ताहि के तहत फरार आरोपी रवि परमार (बैरागी) पिता बाबू सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी तालाब मोहल्ला जिला रायसेन एवं अपराध क्रमांक 216/18 धारा 363, 366 क, 376 ताहि 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी हल्लू ऊर्फ भूपेन्द्र ऊर्फ घोपत साहू पिता दरवारी निवासी बरखेरा वैश्य थाना पटेरा पर पॉच-पाँच हजार रूपये।तथा अपराध क्रमांक 46/14 धारा 379, 201, 34 एमपीईबी एक्ट के तहत फरार आरोपी मुन्ना सिंह ऊर्फ प्रतिपाल सिंह पिता रामसिंह दांगी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पतोड़ा थाना नागोद जिला सतना पर तीन हजार रूपये तथा अपराध क्रमांक 78/19 धारा 304 बी, 498 ए, 34 ताहि. 3/4 दहेज अधिनियम के तहत फरार आरोपी हरिसिंह लोधी पिता जगत सिंह लोधी उम्र 50 साल एवं कल्लो बाई पति हरिसिंह लोधी उम्र 40 साल निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना हिण्डोरिया जिला दमोह पर ढाई-ढाई हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने जानकारी दी है कि जो कोई व्यक्ति विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर आरोपी को गिरफ्तार करेगा, करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को पुरूस्कार की राशि से पुरूष्कृत किया जायेगा।
पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।