जिले की 26 बेटियों ने किया देश की सीमाओं का दौरा।
छतरपुर कलेक्टर ने किया सम्मानित।
छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण की मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत छतरपुर जिले की 26 बालिकाओं को देश की सीमाओं का भ्रमण कराया गया।
वहां पर इन बालिकाओं ने देश के सैनिकों द्वारा हमारी सीमाओं की रक्षा विषम परिस्थितियों में कैसे की जाती है इसको जाना एवं सैनिकों की दैनिक दिनचर्या और सीमाओंके विषय में जानकारी प्राप्त की और विभिन्न हथियारो को पास से देखने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ जिले की इन 26 बालिकाओं को जिला कलेक्टर श्री मोहित बुन्दस द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।