संदिग्ध हालत में जहर खाने से महिला की मौत।
छतरपुर। सिटीे कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वनाथ कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालत में जहर खाने से हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दो दिन बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर रास्ते में झांसी के पास उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मायके पक्ष के लोगों द्वारा ससुरालीजनों पर महिला को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर जिला अस्पताल में दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई और महिला के मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। काफी देर हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया।
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ के जतारा निवासी योगेश आर्य पिता मोहन सिंह आर्य हाल में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वनाथ कॉलोनी निवास कर रहे हैं। योगेश की शादी अंजू अनुरागी (२२) पिता शंकरलाल अनुरागी निवासी मऊसहानिया के साथ 26 अप्रैल 2015 हुई थी। शादी के करीब ६ माह बाद से महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद मायके पक्षें के लोगों द्वारा उसका इलाज कराया गया। बीते करीब ५-६ माह से वह अपने मायके में रह रही थी। रविवार को अंजू का पति योगेश और जेठानी ममता रविवार को कार उसे मायके से ससुराल ले आए जहां पर रात में महिला की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मंगलवार को दोपहर करीब ३ बजे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में झांसी में अंजू ने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष का कहना कि लड़की से दहेज की मांग रहे थे और कई दिनों से महिला थी बीमार जिसका इलाज चल रहा था लेकिन ससुराल बाले सही इलाज नहीं करा रहे थे। जिसका इलाज कराने के लिए वह अपने घर मऊसहानिया ले गए थे।
जिसके बाद रविवार को ससुराल से पति और जेठानी आई और जबरन अंजू का अपने साथ छतरपुर ले आई और रात में खाने के साथ जहर खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि उसने जहर खा लिया था। इसी को लेकर मायके पक्ष के लोग भड़क गए और जिला अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। वहीं तहसीलदार को कई बार पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए दी सूचना लेकिन काफी देर तक वह नहीं पहुंचे।