Translate

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

बेहतर चिकित्सा के क्षेत्र में संभाग के इकलौते डॉ हुये सम्मानित।

बेहतर चिकित्सा के क्षेत्र में संभाग के इकलौते डॉ हुये सम्मानित।

साइटिका,हड्डी रोग के अलावा कई रोगों के बेहतर इलाज के लिए है मशहूर।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

 घुवारा(छतरपुर)। सातवां अखिल भारतीय चिकित्सा सम्मान समारोह दिनाँक 16 सितम्बर को महाकाल की नगरी उज्जैन विक्रम कीति मन्दिर में श्री चिकित्सा संस्कार पारमार्थिक न्यास उज्जैन मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित किया गया।
 डॉ . इमरोज अली बात रोग एवं मर्म चिकित्सक को चिकित्सा क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए आयुष मंत्री केन्दिय राजकीय मंत्री ( स्वतंत्रप्रमार ) माननीय श्रीपद नायक ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर सदस्य केन्द्रीय आयुर्वेदिय विज्ञान अनुसंधान परिषद भारत सरकार नई दिल्ली माननीय दिनेश उपाध्याय , जबलपुर विश्वविद्याय कुलपति आर . एस . शर्मा , मौलाना आजद मेडीकल कॉलेज दिल्ली के प्रोफेशर एवं बालरोग विभाग प्रमुख डॉ .योगेश सरीन एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद माननीय सत्यनारायण जटिया , उज्जैन सांसद माननीय अनिल फिरोजिया ,विद्यायक माननीय पारस जैन ,विद्यायक माननीय मोहन यादव की मौजूदगी में डा . इमरोज अली चिकित्सा क्षेत्र उत्तम जीवन शैली अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया ।
डॉ . इमरोज अली का इलाज करने का तरीका अन्य सभी डाक्टर्स से विलकुल अलग है इनको वात रोग , नस रोग ,सन्धि रोगों में विशेषता हासिल है ।
 इनके द्वारा बिना सर्जरी , बिना इन्जेक्शन , बिना दवा एवं बिना कोई साइड इफैक्ट के आयुर्वेदिक मर्म चिकित्सा एवं पंचकर्म विधि से कंधे . हडडी व जोड़ों का दर्द , एवं नसों में खिचाव ,स्लिप डिस्क , फोजन शोल्डर , लकवा , एडी दर्द , जलन , सर्वाइकल , स्पोडलाइटिस , रीढ़ की हड्डी का दर्द एवं ढेडापन , नश का दवना , सायटिका , बढती उम्र में कानों से कम सुनाई देने पर मिनटों में रोगी को आराम पहुँचता है । ज्ञातव्य हो कि डॉ इमरोज अली ग्राम पनयाँ तहसील घुवारा में जन्में है । और 12 वीं तक शिक्षा घुवारा जिला छतरपुर से पूरी की है , और भोपाल से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर भोपाल में इलाज कर रहे है।
अत: सागर संभाग और भोपाल में सम्मानित होने वाले इमरोज अली इकलौते डॉ . हैं ।