जन-सहयोग कार्यो में रोटरी क्लब आया फिर से आगे।
करीब 250 साड़ी व शर्ट-पेंट का हुआ वितरण।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। रोटरी क्लब दमोह के सदस्यों द्वारा ग्राम बाँसनी, दमोह स्तिथ शासकीय माध्यमिक विद्यालय दमोह में अध्ययनरत छात्राओं एवं ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क सैनेटरी पैड्स / नैपकिन का वितरण किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह ने स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के सहयोग से बालिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं को 260 सैनेटरी पैड/नैपकिन का वितरण किया। विद्यालय में उपस्तिथ बच्चों को शर्ट और पेंट का वितरण किया गया एवं ग्रामीण महिलाओं को 200 साड़ियों का वितरण किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के पूर्व अध्यक्ष श्री किशनलाल हुरा, हेमंत मलैया,इंजी.अजित जैन,पूर्व अध्यक्ष प्रांजल बजाज,अध्यक्ष राकेश अहिरवाल,सचिव संजय जैन अरिहंत,सदस्य राजेन्द्र सेठिया,राहुल जैन,शैलेंद्र दुबे एवं विक्की ठाकुर उपस्तिथ रहे। रोटरी क्लब दमोह द्वारा बालिका स्वास्थ्य की दृष्टि से बालिकाओं को निःशुल्क सैनेटरी पैड्स का वितरण किया जा रहा है साथ ही ग्रामीण आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को साड़ियों के रूप में वस्त्र दान भी किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ की ओर से नरेंद्र राय,विजय विश्वकर्मा सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ मौजूद था।