Translate

मंगलवार, 17 सितंबर 2019

कलेक्टर ने ऑपरेटर को घर भेजकर बनवाया वृद्ध का आधार।

कलेक्टर ने ऑपरेटर को घर भेजकर बनवाया वृद्ध का आधार।


ब्यूरो छतरपुर।  जिला कलेक्टर मोहित बुंदस ने जनसुनवाई में अनूठी पहल करते हुए वार्ड नंबर 4, सिद्ध गणेश मार्ग से जनसुनवाई में आई बुजुर्ग महिला जसवीर कौर की समस्या सुनकर उनके पति अमरीक सिंह का आधार कार्ड बनवाया।
महिला ने शिकायती आवेदन में जिक्र किया था कि उनके पति चलने-फिरने में असमर्थ हैं और आधार केन्द्र पर नहीं जा सकते। वे पिछले 4 वर्ष से आधार बनवाने के लिए परेशान हो रहे थे। इसके अलावा स्पष्ट फिंगर प्रिंट नहीं आ पाने के कारण भी समस्या का सामना करना पड़ा।
वृद्ध महिला जसवीर कौर अब अपनी समस्या का निराकरण हो जाने से बहुत खुश है और कलेक्टर की पहल के लिए उनको धन्यवाद देती है।
ई-गवर्नेंस के राहुल तिवारी ने बताया कि विकलांग व्यक्तियों के आधार कार्ड बनवाने के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ निवास का प्रमाण होना जरूरी है। यह दस्तावेज आधार केन्द्र पर ले जाकर नया आधार कार्ड बनवाने के साथ ही इसे अपडेट भी करवाया जा सकता है। जिन बुजुर्ग व्यक्तियों के फिंगर पिं्रट आधार में नहीं आ रहे हैं। वह राजपत्रित अधिकारी के सम्मुख आधार ऑपरेटर से अपने फिंगर पिं्रट अपडेट करवा सकते हैं। इसके बावजूद भी अपडेट नहीं होने पर राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर ईआईडी नम्बर और स्पष्ट कारण के साथ भोपाल भेजकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।