बर्बाद फसलों का मिले मुआवजा,संगठन हुये सक्रिय।
बारिश में नष्ट फसलो के मुआवजे के संबंध में मुआवजा के लिए आगे आई भारतीय शक्ति चेतना पार्टी।
//खिलान पटेल//
जबेरा(दमोह)। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन ब्लॉक जबेरा दमोह के समस्त कार्यकर्ताओं ने दिनांक 18-09-2019 दिन बुधवार को जिले,ब्लॉक एवं टीम्प्रमुख समस्त कार्यकताओं ने तहसील जवेरा कार्यालय पहुँच कर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम तहसीलदार महोदय जी को ज्ञापन सौपा एवं वर्तमान समय मे जो किसानों के लिए हालत का सामना करना पड़ रहा है उसकी ओर ध्यान आकर्षित किया।तथा सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की गई।
